ek to qaid men parinda hai | एक तो क़ैद में परिंदा है

  - Sohil Barelvi

एक तो क़ैद में परिंदा है
इस पे सय्याद पास बैठा है

कल तलक मैं था इन के साए में
अब दरख़्तों पे मेरा साया है

इस तरह ख़्वाब में ही देखा था
जिस तरह आज तुझ को देखा है

दर्द को मिल गई जगह दिल में
साँप को आस्तीं में पाला है

यहीं पर दोस्त हैं यहीं दुश्मन
ये पराया जहान अपना है

हर किसी के क़दम नहीं रुकते
मैंने आवाज़ दे के देखा है

  - Sohil Barelvi

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari