sukh dukh men ram jaata hooñ main | सुख दुख में रम जाता हूँ मैं

  - Sohil Barelvi

सुख दुख में रम जाता हूँ मैं
बिलकुल पानी जैसा हूँ मैं

तू रोया तो रोना आया
वैसे अच्छा ख़ासा हूँ मैं

आप के बस की बात नहीं है
जो किरदार निभाता हूँ मैं

रक़्स करे हैं पंछी मुझ में
यारों सहरा जैसा हूँ मैं

पोंछ ले अब तो आँसू अपने
अच्छा थोड़ा हँसता हूँ मैं

  - Sohil Barelvi

Paani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Paani Shayari Shayari