ऐसा भी तो हो सकता था

वो मेरा हो तो सकता था

उस ने ही तो मुझे सँभाला
वर्ना मैं भी खो सकता था

हाथ छुड़ा कर जाने वाला
बाहों में भी सो सकता था

मैं ने खोया भी तो उस को
वो जो मेरा हो सकता था

तुम पहले मिलते तो कहते
मैं क्या था क्या हो सकता था

— Sumit Yadav

More by Sumit Yadav

Other ghazal from the same pen

See all from Sumit Yadav →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling