चारों ओर समुंदर है

मछली होना बेहतर है

कुछ तो बाहर है कश्ती
कुछ पानी के अंदर है

नींद का रस्ता छोटा है
जिस में ख़्वाब की ठोकर है

हैं महफ़ूज़ अल्फ़ाज़ जहाँ
सन्नाटा वो लॉकर है

आँखों में चुभती है नींद
मेरी घात में बिस्तर है

मैं भी तो इक रात ही हूँ
चाँद मिरे भी अंदर है

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling