हवा बातों की जो चलने लगी है

सो इक अफ़्वाह भी उड़ने लगी है

हम आवाज़ों से ख़ाली हो रहे हैं
ख़ला में हूक सी उठने लगी है

कहाँ रहता है घर कोई भी ख़ाली
इन आँखों में नमी रहने लगी है

हुई बालिग़ मिरी तन्हाई आख़िर
किसी की आरज़ू करने लगी है

मुसलसल रौशनी की बारिशों से
नज़र में काई सी जमने लगी है

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Raushni Shayari

Shers of raushni.

All Raushni Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling