ये धूप गिरी है जो मिरे लॉन में आ कर

ले जाएगी जल्दी ही इसे शाम उठा कर

सीने में छुपा शाम की आँखों से बचा कर
इक लहर को हम लाए समुंदर से उठा कर

हाँ वक़्त से पहले ही उड़ा देगी इसे सुब्ह
रक्खी न गई चाँद से गर शब ये दबा कर

इक सुब्ह भली सी मिरे नज़दीक से गुज़री
मैं बैठा रहा हिज्र की इक रात बिछा कर

फिर सुब्ह से ही आज अलम देख रहे हैं
यादों की कोई फ़िल्म मिरे दिल में चला कर

फिर चाय में बिस्कुट की तरह भूकी सी ये शाम
खा जाएगी सूरज को समुंदर में डुबा कर

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling