ye kitaabon si jo hatheli hai | ये किताबों सी जो हथेली है

  - Swapnil Tiwari

ये किताबों सी जो हथेली है
सब से मुश्किल यही पहेली है

मेरी हम 'उम्र है ये तन्हाई
साथ बचपन से मेरे खेली है

हँसती रहती है एक खिड़की पर
अपनी दीवार में अकेली है

खुल रही है ये बात हम पर भी
ज़िंदगी इक कठिन पहेली है

एक रौज़न से छन के आ तो गई
घर में लेकिन किरन अकेली है

नर्म-ओ-नाज़ुक सी ख़ूबसूरत सी
ज़िंदगी प्यार की हथेली है

शुक्रिया उन सभी को कि 'आतिश'
आँच जिस ने भी तेरी झेली है

  - Swapnil Tiwari

Tanhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Swapnil Tiwari

As you were reading Shayari by Swapnil Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Swapnil Tiwari

Similar Moods

As you were reading Tanhai Shayari Shayari