किसी मिस्कीन का घर खुलता है

या कोई ज़ख़्म-ए-नज़र खुलता है

देखना है कि तिलिस्म-ए-हस्ती
किस से खुलता है अगर खुलता है

दाव पर दैर-ओ-हरम दोनों हैं
देखिए कौन सा घर खुलता है

फूल देखा है कि देखा है चमन
हुस्न से हुस्न-ए-नज़र खुलता है

मय-कशों का ये तुलूअ'' और ग़ुरूब
मय-कदा शाम-ओ-सहर खुलता है

छोटी पड़ती है अना की चादर
पाँव ढकता हूँ तो सर खुलता है

बंद कर लेता हूँ आँखें 'ताबिश'
बाब-ए-नज़्ज़ारा मगर खुलता है

— Tabish Dehlvi

More by Tabish Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Tabish Dehlvi →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling