गोली ख़ाली अरसे बाद
नींद निकाली अरसे बाद
आप आए तो हमने भी
चाय उबाली अरसे बाद
हर अच्छे शायर को क्यूँ
मिलती ताली अरसे बाद
देखा उसको और बोला
मेरी वाली, अरसे बाद
विदा किया तन्हाई को
कमरा ख़ाली अरसे बाद
याद आई उसको मेरी
पहनी बाली अरसे बाद
इक अरसे पूजा जिसको
देदी गाली अरसे बाद
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Tanoj Dadhich
our suggestion based on Tanoj Dadhich
As you were reading Yaad Shayari Shayari