मेरी तख़्लीक़ होने जा रही है

लहू में इश्क़ डाला जा रहा है

तुम्हारी याद फीकी पड़ रही है
मेरे दिल से उजाला जा रहा है

सदाओं को मेरी मक़बूल कर दे
मुझे बरसों से टाला जा रहा है

मैं दिल का ध्यान रखता हूँ के इस में
तुम्हारा ग़म सँभाला जा रहा है

— Tariq Faiz

More by Tariq Faiz

Other ghazal from the same pen

See all from Tariq Faiz →

Ujaala Shayari

Shers of ujaala.

All Ujaala Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling