ख़्वाबों को आँखों से मिन्हा करती है

नींद हमेशा मुझ से धोखा करती है

उस लड़की से बस अब इतना रिश्ता है
मिल जाए तो बात वगैरा करती है

आवाजों का हब्स अगर बढ़ जाता है
ख़ामोशी मुझ में दरवाज़ा करती है

बारिश मेरे रब की ऐसी नियमत है
रोने में आसानी पैदा करती है

सच पूछो तो हाफ़ी ये तन्हाई भी
जीने का सामान मुहय्या करती है

— Tehzeeb Hafi

More by Tehzeeb Hafi

Other ghazal from the same pen

See all from Tehzeeb Hafi →

Tanhai Shayari

Shers of tanhai.

All Tanhai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling