mujhse mat poochho ki mujhko aur kya kya yaad hai | मुझ सेे मत पूछो कि मुझको और क्या क्या याद है

  - Tehzeeb Hafi

मुझ सेे मत पूछो कि मुझको और क्या क्या याद है
वो मेरे नज़दीक आया था बस इतना याद है

यूँँ तो दश्ते-दिल में कितनों ने क़दम रक्खे मगर
भूल जाने पर भी एक नक़्श-ए-कफ़-ए-पा याद है

उस बदन की घाटियाँ तक नक़्श हैं दिल पर मेरे
कोहसारों से समंदर तक को दरिया याद है

मुझ सेे वो काफ़िर मुसलमाँ तो न हो पाया कभी
लेकिन उसको वो तरजु
में के साथ क़लमा याद है

  - Tehzeeb Hafi

Environment Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Environment Shayari Shayari