tujhe bhi apne saath rakhta aur use bhi apna deewaana bana leta | तुझे भी अपने साथ रखता और उसे भी अपना दीवाना बना लेता

  - Tehzeeb Hafi

तुझे भी अपने साथ रखता और उसे भी अपना दीवाना बना लेता
अगर मैं चाहता तो दिल में कोई चोर दरवाज़ा बना लेता

मैं अपने ख्वाब पूरे कर के खुश हूँ पर ये पछतावा नही जाता
के मुस्तक़बिल बनाने से तो अच्छा था तुझे अपना बना लेता

अकेला आदमी हूँ और अचानक आये हो, जो कुछ था हाजिर है
अगर तुम आने से पहले बता देते तो कुछ अच्छा बना लेता

  - Tehzeeb Hafi

Tanhai Shayari

Our suggestion based on your choice

    कम अज़ कम इक ज़माना चाहता हूँ
    कि तुम को भूल जाना चाहता हूँ

    ख़ुदारा मुझ को तनहा छोड़ दीजे
    मैं खुल कर मुस्कुराना चाहता हूँ

    सरासर आप हूँ मद्दे मुक़ाबिल
    ख़ुदी ख़ुद को हराना चाहता हूँ

    मेरे हक़ में उरूस-ए-शब है मक़तल
    सो उस से लब मिलाना चाहता हूँ

    ये आलम है, कि अपने ही लहू में
    सरासर डूब जाना चाहता हूँ

    सुना है तोड़ते हो दिल सभों का
    सो तुम से दिल लगाना चाहता हूँ

    उसी बज़्म-ए-तरब की आरज़ू है
    वही मंज़र पुराना चाहता हूँ

    नज़र से तीर फैंको हो, सो मैं भी
    जिगर पर तीर खाना चाहता हूँ

    चराग़ों को पयाम-ए-ख़ामुशी दे
    तेरे नज़दीक आना चाहता हूँ
    Read Full
    Kazim Rizvi
    दिल आज शाम से ही उसे ढूँडने लगा
    कल जिस के बा'द कमरे में तन्हाई आई थी
    Ammar Iqbal
    32 Likes
    तसव्वुर तजरबा तेवर तमन्ना और तन्हाई
    मिलेंगे फूल सब इसमें ग़ज़ल गुलदान है यारों

    पढ़ाई नौकरी शादी फिर उसके बाद दो बच्चे
    हमारी ज़िन्दगी इतनी कहाँ आसान है यारों
    Read Full
    Tanoj Dadhich
    41 Likes
    मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर
    लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया
    Majrooh Sultanpuri
    67 Likes
    एक महफ़िल में कई महफ़िलें होती हैं शरीक
    जिस को भी पास से देखोगे अकेला होगा
    Nida Fazli
    31 Likes
    पता करो कि मेरे साथ कौन उतरा था
    ज़मीं पे कोई अकेला नहीं उतरता है
    Ahmad Abdullah
    50 Likes
    हम दोनों मिल कर भी दिलों की तन्हाई में भटकेंगे
    पागल कुछ तो सोच ये तूने कैसी शक्ल बनाई है
    Jaun Elia
    50 Likes
    दबी कुचली हुई सब ख़्वाहिशों के सर निकल आए
    ज़रा पैसा हुआ तो च्यूँटियों के पर निकल आए

    अभी उड़ते नहीं तो फ़ाख़्ता के साथ हैं बच्चे
    अकेला छोड़ देंगे माँ को जिस दिन पर निकल आए
    Read Full
    Mehshar Afridi
    61 Likes
    ऐसा लगता है कि तन्हाई मुझे छूती है
    उँगलियाँ कौन फिरोता है मेरे बालों में
    Ashok Mizaj Badr
    33 Likes
    उसके गालो की ख़ला से मेरा बोसा बिगड़ा है
    दूर रक्खें शोख़ बच्चो को सभी दीवार से
    Raj

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

    क्या ख़बर कौन था वो, और मेरा क्या लगता था
    जिससे मिलकर मुझे, हर शख़्स बुरा लगता था
    Tehzeeb Hafi
    441 Likes
    तेरा चुप रहना मेरे ज़हन में क्या बैठ गया
    इतनी आवाज़ें तुझे दीं कि गला बैठ गया
    Tehzeeb Hafi
    235 Likes
    तेरा चेहरा तेरे होंठ और पलकें देखें
    दिल पे आँखें रक्खे तेरी साँसें देखें

    मेरे मालिक आप तो ऐसा कर सकते हैं
    साथ चले हम और दुनिया की आँखें देखें

    साल होने को आया है वो कब लौटेगा
    आओ खेत की सैर को निकले कुंजें देखें

    हम तेरे होंठों को लरजिश कब भूलें हैं
    पानी में पत्थर फेंकें और लहरें देखें
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    57 Likes
    मैं सुख़न में हूँ उस जगह कि जहाँ
    साँस लेना भी शायरी है मुझे
    Tehzeeb Hafi
    59 Likes
    उस लड़की से बस अब इतना रिश्ता है
    मिल जाए तो बात वगैरा करती है

    बारिश मेरे रब की ऐसी नेमत है
    रोने में आसानी पैदा करती है
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    280 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Tanhai Shayari Shayari