'ishq men fir mujhe fana kar do | 'इश्क़ में फ़िर मुझे फ़ना कर दो

  - ABhishek Parashar

'इश्क़ में फ़िर मुझे फ़ना कर दो
ज़िंदगी इक नई अता कर दो


जान आओ क़रीब मेरे और

अपनी ज़ुल्फ़ों से तुम हवा कर दो
चूम कर गाल आज़ तुम मेरे

जान कोई हसीं ख़ता कर दो
ख़्वाब को जाँ बदल हक़ीक़त में

इन ग़मो से मुझे जुदा कर दो
ज़िंदगी भी हसीन हो जाए

तुम अगर थोड़ी सी वफ़ा कर दो
मौत आए मुझे जवानी में

कोई मेरे लिए दुआ कर दो

  - ABhishek Parashar

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari