mujhe pahle se hi sab kuchh pata hai | मुझे पहले से ही सब कुछ पता है

  - ABhishek Parashar

मुझे पहले से ही सब कुछ पता है
कि तेरे और उसके बीच क्या है

उसे भी सब ख़बर है प्यार जिस सेे
मेरे होते हुए तुझको हुआ है

मुझे इस बात की हैरानी क्यूँँ हो
सभी को है ख़बर तू बेवफ़ा है

जवानी में नहीं मरना मुझे सो
मोहब्बत से किनारा कर लिया है

मुझे बर्बाद करके जो हँसा था
उसे बर्बाद होते देखना है

  - ABhishek Parashar

Mashwara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Mashwara Shayari Shayari