याद से अब उस की राहत चाहता है
मेरा दिल भी अब रफ़ाक़त चाहता है
हाँ करो कोई मोहब्बत अब मुझे भी
मेरा दिल भी अब मरम्मत चाहता है
हो मुलाक़ातें मोहब्बत में किसी से
मेरा दिल भी यार उलफ़त चाहता है
'इश्क़ की तुम को इज़ाजत है मगर दिल
लड़की दिल से ख़ूबसूरत चाहता है
है भला कैसी क़यामत यार लड़की
दिल जो था मसरूफ़ फ़ुर्सत चाहता है
चाहता हूँ मैं मोहब्बत हो किसी से
दिल मोहब्बत से ही फ़ुर्क़त चाहता है
ख़्वाब को कोई हक़ीक़त में बदल दे
मेरा दिल भी अब मसर्रत चाहता है
कैदस उसकी ज़मानत कब मिलेगी
मेरा दिल भी तो ज़ियारत चाहता है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by ABhishek Parashar
our suggestion based on ABhishek Parashar
As you were reading Sazaa Shayari Shayari