mujhe bas uske dil men ghar banaana hai | मुझे बस उसके दिल में घर बनाना है

  - ABhishek Parashar

मुझे बस उसके दिल में घर बनाना है
ये दिल जिसके लिए पागल दिवाना है

अभी तक देखा है बस ख़्वाब में उसको
हक़ीक़त में उसे कल मिलने जाना है

उसे इक दिन भगा ले जाऊँगा घर से
ये मुश्किल काम भी करके दिखाना है

किसी से हँसने का वा'दा किया है सो
मुझे हर हाल में अब मुस्कुराना है

मेरे दुश्मन यूँँ ही जलते रहेंगे दोस्त
मुझे तो बस ज़रा सा मुस्कुराना है

  - ABhishek Parashar

Nafrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Nafrat Shayari Shayari