dard pahle se ziyaada hai ise badhne do | दर्द पहले से ज़ियादा है इसे बढ़ने दो

  - Haider Khan

दर्द पहले से ज़ियादा है इसे बढ़ने दो
उन का ये आख़री तोहफ़ा है इसे बढ़ने दो

हार का मेरी सबब ये है कि मैं ने सोचा
ये फ़क़त एक पियादा है इसे बढ़ने दो

जब कभी ज़ख़्म का शिकवा मैं करूँँ तो वो कहे
ये मोहब्बत का तक़ाज़ा है इसे बढ़ने दो

  - Haider Khan

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari