"हम भी, तुम भी"

बहुत मजबूर थे हम भी,
बहुत मजबूर थे तुम भी

थे*हम भी बेख़बर थोड़े
नशे में चूर थे तुम भी

तुम्हारे ना-क़रीबी हम,
बड़ी ही दूर थे तुम भी

दवा तो बन नहीं पाए
मिरा नासूर थे तुम भी

जुदा हम ने किया तुम को,
बहुत मग़रूर थे तुम भी

हमें भी दुख नहीं कोई,
बहुत मसरूर थे तुम भी

बड़े मग़रूर थे हम भी
बड़े मशहूर थे तुम भी

— Salma Malik

More by Salma Malik

Other nazm from the same pen

See all from Salma Malik →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling