जली धरती बचाने के लिए आए

मिली फ़ुर्सत बताने के लिए आए

जहाँ के दर्द को सारे समझ अपना
ख़ुशी अपनी चढ़ाने के लिए आए

न आईना मिला है देखने हम को
बहुत ग़म है जताने के लिए आए

न वादों पर किसी को है भरोसा अब
यही सच है बताने के लिए आए

मिला ख़त आज तेरा जब पढ़ा मैं ने
ख़ुदी को फिर हॅंसाने के लिए आए

— Vinod Ganeshpure

More by Vinod Ganeshpure

Other ghazal from the same pen

See all from Vinod Ganeshpure →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling