ख़्वाब को हम भी हक़ीक़त मान लेतेसब बुजुर्गों की नसीहत मान लेतेयूँ कहानी है लिखी किरदार पर हीहर लड़ाई को वसीयत मान लेतेग़म नहीं है ज़िंदगी में बोझ अपनाकर्म को ही हम 'अक़ीदत मान लेतेडर जहाँ में आदमी की जान लेतासाँस लेना है मुसीबत मान लेते— Vinod Ganeshpure