दिल का दामन रग-ए-बारीक से बाँधा हुआ है

ग़ौर कर लीजे अगर ठीक से बाँधा हुआ है

एक आँसू कहीं गिरता है तो काँप उठता हूँ
आसमाँ भी इसी तकनीक से बाँधा हुआ है

उस के पाँओं ने बड़ी दूर का वा'दा कर के
दिल-ए-उम्मीद को नज़दीक से बाँधा हुआ है

वो सितमगर भी इसी भीड़ में है जिस ने 'कुमार'
शहर को शहर की तहरीक से बाँधा हुआ है

— Vipul Kumar

More by Vipul Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Vipul Kumar →

Aasman Shayari

Shers of aasman.

All Aasman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling