vo mujh ko kya bataana chahta hai | वो मुझ को क्या बताना चाहता है

  - Waseem Barelvi

वो मुझ को क्या बताना चाहता है
जो दुनिया से छुपाना चाहता है

मुझे देखो कि मैं उस को ही चाहूँ
जिसे सारा ज़माना चाहता है

क़लम करना कहाँ है उस का मंशा
वो मेरा सर झुकाना चाहता है

शिकायत का धुआँ आँखों से दिल तक
तअ'ल्लुक़ टूट जाना चाहता है

तक़ाज़ा वक़्त का कुछ भी हो ये दिल
वही क़िस्सा पुराना चाहता है

  - Waseem Barelvi

Cigarette Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Waseem Barelvi

As you were reading Shayari by Waseem Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Waseem Barelvi

Similar Moods

As you were reading Cigarette Shayari Shayari