दोस्ती ऐसे निभाओ
वक़्त रहते काम आओ
वक़्त रहते काम आओ
ज़िन्दगी में ग़म हैं माना
ग़म छुपाकर मुस्कुराओ
दोस्त हो या कोई दुश्मन
सब को सीने से लगाओ
सो रही है जनता सारी
नींद से इनको जगाओ
बेच देंगे ये लुटेरे
देश को इनसे बचाओ
अम्न का नारा नहीं बस
दूरियाँ भी तो मिटाओ
क्यूँ न होगा नाम ऊँचा
काम ऊँचा कर दिखाओ
9
0 Likes
प्यार का क़िस्सा पुराना हो गया
दर्द झेले भी ज़माना हो गया
दर्द झेले भी ज़माना हो गया
कौन सुनता है किसी का दर्द अब
दर्द भी मुश्किल सुनाना हो गया
मौत ही मंज़िल है तेरी ज़िंदगी
हाँ उसी से दिल लगाना हो गया
हैं बहुत ख़ुश बारिशों को देख कर
आज फिर मौसम सुहाना हो गया
रो रहा हूँ बैठ कर तन्हाई में
कितना बेबस मैं दीवाना हो गया
टूटने को ही बना था दिल मेरा
दिल लगाना ही बहाना हो गया
क्या करोगे जानकर सच्चाई अब
यार वो क़िस्सा पुराना हो गया
6
0 Likes
रो रहा हूँ बैठ कर तन्हाई में
कितना बेबस मैं दिवाना हो गया
कितना बेबस मैं दिवाना हो गया
2
1 Like










