मैं ने फूलों को भी चूम कर देखा है
उन लबों सा कहीं ज़ाइक़ा ही नहीं
उन लबों सा कहीं ज़ाइक़ा ही नहीं
10
0 Likes
7
1 Like
बहता जो दरिया होता है
तुझ सा ही मीठा होता है
तुझ सा ही मीठा होता है
ख़ुदस बातें करता हूँ मैं
मूड तभी अच्छा होता है
नाम सभी के याद हुए हैं
चेहरा बस तेरा होता है
इश्क़ नहीं है खेल नयन का
इश्क़ सुनो अंधा होता है
देखो ज़्यादा शक करने से
लोगों में झगड़ा होता है
मुझ को होंठ बता देते हैं
तू ने जब लड़ना होता है
दीवारें थी बहरी घर की
खुल के अब रोना होता है
लड़की तू आसान नहीं पर
मुश्किल में लड़का होता है
हम को ख़ुद मालूम नहीं है
हम ऐसों का क्या होता है
6
1 Like
बात क्या करोगी अब बैठ कर अकेले में
मस'अले तो सारे लिख कर बता चुका हूँ मैं
मस'अले तो सारे लिख कर बता चुका हूँ मैं
4
1 Like
अज़ल से चाँद ही मेरी नज़र में है
सितारे साथ बस चलते सफ़र में है
सितारे साथ बस चलते सफ़र में है
सरल होता अगर दिल सोचता होता
मगर दोनों ही पहलू अपने सर में है
3
1 Like
तिरे बच्चे है बेअदब कितने मौला
तिरे बच्चों से ही नसब पूछते है
तिरे बच्चों से ही नसब पूछते है
2
2 Likes
1
1 Like










