Prashant Rao chourase

Prashant Rao chourase

@Prashantwords

prashant chourase shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in prashant chourase's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

26

Likes

64

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

लाख हो बद-तमीज़ वो लड़की जान तो ख़ैर जान होती है — Prashant Rao chourase
ख़ुदा ने ही किस्मत बनाई हमारी हमारे ही हाथों में उल्फ़त नहीं है — Prashant Rao chourase
निशाँ गर्दन पे दे सकती थी तुम मुझ को ज़रूरत थी नहीं ख़ंजर चलाने की — Prashant Rao chourase
तुम्हारा ख़्वाब तो पूरा हो कम से कम हमारा ज़ख़्म तो भरने नहीं वाला — Prashant Rao chourase
है सब कुछ गाड़ी बँगला नौकर लेकिन अब रिश्तों में से अपनापन ग़ायब है — Prashant Rao chourase
हवस ने ज़िंदा रक्खा है रक़ीबों को जो होता प्यार कब के मर गए होते — Prashant Rao chourase
तुम्हारे दिल में कोई ग़म नहीं लेकिन हमारे सामने तो झूठ मत बोलो — Prashant Rao chourase
ये उदासी कम न होगी मेरे कमरे की मगर जो जहाँ पर भी रखा है आप रहने दीजिए — Prashant Rao chourase
जौन बनना तो अब न मुमकिन है और दिखावा तो बेवक़ूफ़ है — Prashant Rao chourase
है ग़ज़ल में पहले मतला और मक़्ता बा'द में या'नी उस का नाम पहले और मेरा बा'द में — Prashant Rao chourase
ये मेरे बस की नहीं है बात तेरा दोस्त बनना तू मुहब्बत थी मुहब्बत है मुहब्बत ही रहेगी — Prashant Rao chourase
किसी की नहीं तकता मैं राह क्योंकि किसी ने मुझे ख़त लिखे ही नहीं — Prashant Rao chourase
बस अपनी रूह को आराम देने के लिए हम ने न जाने कितने दर छोड़े हैं कितने जिस्म छाने हैं — Prashant Rao chourase
इश्क़ में बर्बाद हम जो न होते तो ये कहानी ख़ूब-सूरत नहीं होती — Prashant Rao chourase
जो दिन में छटपताए तो पिता का दर्द समझे दो रुपए ख़ुद कमाए तो पिता का दर्द समझे — Prashant Rao chourase
हमारा हाल हम दोनों को है मालूम लेकिन दोस्त वो कहती है मैं अच्छी हूँ मैं कहता हूँ मैं अच्छा हूँ — Prashant Rao chourase
मुहब्बत रास आ जाए हमें ये सोच कर हम ने जिसे भी चाहा है पहली मुहब्बत की तरह चाहा — Prashant Rao chourase

Ghazal