Tarique Jamal

Tarique Jamal

@tariquejamalpoet

Tarique Jamal Ansari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tarique Jamal Ansari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

55

Likes

77

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अच्छी आदत बिगाड़ दे न मुझे इस लिए इस से दूर रहता हूँ — Tarique Jamal
इक नज़र देखने की देरी है खार को तुम गुलाब कर दोगी — Tarique Jamal
मैं नए दौर का लड़का हूँ मगर मेरा ख़याल इश्क़ में हाथ पकड़ना भी बहुत होता है — Tarique Jamal
फील तुम भी करो हमारा दुख कोई इग्नोर इस तरह से करे — Tarique Jamal
कौन सुनता है अब बुजुर्गों की कौन बरगद की छांव में बैठे — Tarique Jamal
जब से तुम्हारे नाम का टैटू है मेरे साथ मुझ को ये लग रहा है कि बस तू है मेरे साथ — Tarique Jamal
मेरे दिल की जगह है जो पत्थर बस वो पत्थर निकालना है मुझे — Tarique Jamal
पोस्ट करते हैं सिर्फ़ दो मिसरे शे'र को वक़्त भी नहीं देते — Tarique Jamal
देने लग जाऊँ मैं भी हूँ में जवाब इतना बातों को मुख़्तसर कर लूँ — Tarique Jamal
मेरा दुख जानते हैं अच्छे से अश्क दीवार से निकलते हैं — Tarique Jamal
ख़ुद-परस्ती की इंतिहा देखो अपने ही हाल पर हँसी आई — Tarique Jamal
लोग दोनों का दुख समझ पाएँ रोइए आप थोड़ा मेरे लिए — Tarique Jamal
अपनी तस्वीर भेज दी उस ने हैंग करने लगा है फोन मिरा — Tarique Jamal
मेरा नंबर डिलीट कर देना और फिर काल काट दी उस ने — Tarique Jamal
एक दिन जब यक़ीन होगा नहीं सच मशीनों से पूछा जाएगा — Tarique Jamal
लोग पंखों से झूल जाते हैं ख़ुद-कुशी जैसे कोई नेमत हो — Tarique Jamal
मुझ को महसूस करना होता है आप जो देख कर समझते हैं — Tarique Jamal
लोग जाते हैं छोड़ कर दुनिया या'नी किरदार से निकलते हैं — Tarique Jamal

Ghazal