ab mere saath nahin hai samjhe naasamjhaane kii baat nahin hai samjhe naa | अब मेरे साथ नहीं है समझे ना

  - Zubair Ali Tabish

अब मेरे साथ नहीं है समझे ना
समझाने की बात नहीं है समझे ना

तुम माँगोगे और तुम्हें मिल जाएगा
प्यार है ये ख़ैरात नहीं है समझे ना

मैं बादल हूँ जिस पर चाहूँ बरसूँगा
मेरी कोई ज़ात नहीं है समझे ना

अपना ख़ाली हाथ मुझे मत दिखलाओ
इस
में मेरा हाथ नहीं है समझे ना

  - Zubair Ali Tabish

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Zubair Ali Tabish

As you were reading Shayari by Zubair Ali Tabish

Similar Writers

our suggestion based on Zubair Ali Tabish

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari