बैठे-बैठे इक दम से चौंकाती है

याद तिरी कब दस्तक दे कर आती है

तितली के जैसी है मेरी हर ख़्वाहिश
हाथ लगाने से पहले उड़ जाती है

मेरे सज्दे राज़ नहीं रहने वाले
उस की चौखट माथे को चमकाती है

इश्क़ में जितना बहको उतना ही अच्छा
ये गुमराही मंज़िल तक पहुँचाती है

पहली पहली बार अजब सा लगता है
धीरे धीरे आदत सी हो जाती है

तुम उस को भी समझा कर पछताओगे
वो भी मेरे ही जैसी जज़्बाती है

— Zubair Ali Tabish

More by Zubair Ali Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Zubair Ali Tabish →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling