चल दिए फेर कर नज़र तुम भी

ग़ैर तो ग़ैर थे मगर तुम भी

ये गली मेरे दिलरुबा की है
दोस्तों ख़ैरियत इधर तुम भी

मुझ पे लोगों के साथ हँसते हो
लोग रोएँगे ख़ास कर तुम भी

मुझ को ठुकरा दिया है दुनिया ने
मैं तो मर जाऊँगा अगर तुम भी

उस की गाड़ी तो जा चुकी 'ताबिश'
अब उठो जाओ अपने घर तुम भी

— Zubair Ali Tabish

More by Zubair Ali Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Zubair Ali Tabish →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling