100rav
100rav
Ghazal

अपंग को हाँ जैसे अपनी ही शरीर बोझ है

तेरे न मिलने से ये इश्क़ की लकीर बोझ है

ख़ुदा ने सोच क्या यूँ ही हमें क़रीब लाया था
तुझे नहीं समझना तो तेरा ज़मीर बोझ है

ये लिखना भी फ़ुज़ूल है रक़ीब के मुक़ाबले
शिकस्तगी को जैसे खेल में वज़ीर बोझ है

वो उस का ही है फिर भी मुझ से बैर है रक़ीब को
जहाँ मिले तो भी अमीर को फ़क़ीर बोझ है

मैं कच्चा मानता था ख़ुद-कुशी से मरने वालों को
बिना तेरे ये ऐसे जीना जू-ए-शीर बोझ है

— 100rav

More by 100rav

Other ghazal from the same pen

See all from 100rav →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling