जिन लोगों से मेरी यारी होती है

उन में कोई बात तो प्यारी होती

दुनिया में इक शख़्स ही प्यारा लगता है
हम ऐसों में ये बीमारी होती है

जब भी अपने यारों से मिलता हूँ मैं
जाने क्यूँ बस बात तुम्हारी होती है

सब को दिल का राज़ बताना ठीक नहीं
दुनिया-दारी दुनिया-दारी होती है

झूट बहुत आसान है लेकिन ऐ 'राही'
सच कहने में कुछ दुश्वारी होती है

— Aadil Rahi

More by Aadil Rahi

Other ghazal from the same pen

See all from Aadil Rahi →

Bimari Shayari Collection

Shers of bimari shayari collection.

All Bimari Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling