कौन है अपना कौन पराया होता है
चेहरे से तो अक्सर धोका होता है
जाने कैसे नज़दीकी बढ़ जाती है
जब-जब हम दोनों में झगड़ा होता है
दिल की बातें दिल में ही रह जाती हैं
होंठों पर बस नाम तुम्हारा होता है
आँख में आँसू किस को अच्छे लगते हैं
रोने से तो बस मन हल्का होता है
ले दे कर एक तुम थे तुम से बनती थी
दुनिया से तो रोज़ ही झगड़ा होता है
हर मुश्किल आसान सी लगने लगती है
जब-जब मेरा साथ तुम्हारा होता है
चेहरे की मुस्कान बताती है राही
हँसने वाला कितना तन्हा होता है
— Aadil Rahi















