giraa hoon aise main duniya jahaan ki nazaron se | गिरा हूँ ऐसे मैं दुनिया जहाँ की नज़रों से

  - Aditya

गिरा हूँ ऐसे मैं दुनिया जहाँ की नज़रों से
गिरी है जैसे ज़मीं आस्मां की नज़रों से

करीम कौन हमारा यहाँ सिवा तेरे
बचा ले ख़्वाब हमारे वबा की नज़रों से

दुआएँ सुनता नहीं वो मुझे तो लगता है
उतर गया हूँ मैं तेरे ख़ुदा की नज़रों से

चिराग़ एक अकेला हूँ शहर भर का मैं
बचा रहा हूँ सो ख़ुद को हवा की नज़रों से

  - Aditya

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari