mujhe hairaan muhabbat ne banaya | मुझे हैराँ मुहब्बत ने बनाया

  - Aditya

मुझे हैराँ मुहब्बत ने बनाया
परेशाँ जाँ मुहब्बत ने बनाया

जो इक मुश्किल सफ़र था ज़िन्दगी का
उसे आसाँ मुहब्बत ने बनाया

ख़ुदा ने बस बनाया आदमी था
मुझे इंसाँ मुहब्बत ने बनाया

समझदारी जहाँ भर ने सिखाई
मगर नादाँ मुहब्बत ने बनाया

मेरा दिल था बहुत खुशहाल पहले
इसे वीराँ मुहब्बत ने बनाया

वफ़ा इक लफ्ज़ था मेरे लिए बस
जिसे ईमाँ मुहब्बत ने बनाया

कभी ख़ुद बन गया था मैं ख़ुदा और
कभी शैताँ मुहब्बत ने बनाया

  - Aditya

Musafir Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Musafir Shayari Shayari