Aditya
Aditya
Ghazal

वो हमें याद जो आए तो हवा चलती है

दर्द-ए-दिल थम सा जो जाए तो हवा चलती है

रात को नींद न आए तो हवा चलती है
दिल में बेचैनी सी छाए तो हवा चलती है

मेरी आँखों को हसीं ख़्वाब दिखाने बाबत
चांदनी ख़्वाब सजाए तो हवा चलती है

बेवजह शौक़ निगाहों से इशारा कर के
वो मुझे पास बुलाए तो हवा चलती है

अपने होंठो पे कभी प्यारी सी मुस्कान लिए
वो कदम साथ बढ़ाए तो हवा चलती है

— Aditya

More by Aditya

Other ghazal from the same pen

See all from Aditya →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling