Aditya
Aditya
Nazm

अभी अभी की बात है

अभी अभी तो मुहब्बत खिली ही थी मुझ
में
अभी अभी मेरे दिल को करार आया था
अभी अभी तो समझ पाए इश्क़ मेरा तुम
अभी अभी तो तुम्हें मुझ पे प्यार आया था

अभी अभी तो बहुत दूर जाना था हम को
अभी सफ़र की शुरुआत होने वाली थी
वो देर रात की बातें शुरू हुईं थी अभी
अभी तो दिल में छिपी बात होने वाली थी

अभी तो राज कई बांटने को थे बाकी
अभी तो ख़्वाब कई बांटने को थे बाकी
अभी तो रात में रोने की रस्म थी बाकी
अभी तो नींद को खोने की रस्म थी बाकी

वो रूठने का मनाने का सिलसिला होता
हमारे चैन का बस तू ही मरहला होता
हमारे कमरे में तस्वीर बस तेरी होती
मुझे दु'आओं के एवज़ में तू मिली होती

मगर ये ठीक किया तुम ने छोड़ कर मुझ को
हमारे हाल पे तन्हा सा छोड़ कर मुझ को
मैं शा'इरी के सिवा और क्या तुम्हें देता
हमारी जेब में ग़ज़लों के बा'द कुछ भी नहीं
बस इक क़लम के सिवा मेरे हात कुछ भी नहीं

तू ये न सोचना हम तुझ को बद-दुआ देंगे
अगर तू ख़त्म भी कर दे तो बस दुआ देंगे

— Aditya

More by Aditya

Other nazm from the same pen

See all from Aditya →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling