तेरा मुझ सेे ही झगड़ा चल रहा है
रकीबों से तो रिश्ता चल रहा है
मुझे भी अब नहीं तेरी ज़रूरत
तेरी यादों से खर्चा चल रहा है
तुझे शायद रहा हो नाम भी याद
यहाँ तो तेरा चर्चा चल रहा है
मुझे मैसेज फिर से कर रही हो
तुम्हारे दिल में अब क्या चल रहा है
तेरी उल्फत हो या फिर दाल-रोटी
सभी का भाव मँहगा चल रहा है
फकत इक ज़िन्दगी बाकी बची है
कि जिसका भाव सस्ता चल रहा है
तुम्हारा हिज्र मेरे काम आया
सुखन का काम अच्छा चल रहा है
मुझे तू वक़्त ए हिजरत चूमता पर
बुरी किस्मत, करोना चल रहा है
Read Full