साथ था इतना बस और बस

एक या दो बरस और बस

चाहतें हैं ये क्या आज-कल
काल्स कीं आठ दस और बस

तो मनाना है उस को तुझे
प्यार की थाम नस और बस

इस्मतें लुट रही हैं ये क्यूँ
इक ज़रा सी हवस और बस

था मिला वो मुझे इस तरह
चरसी को जूँ चरस और बस

डर किसी को नहीं होगा क्या
चंद रोज़ा क़फ़स और बस

— Afzal Ali Afzal

More by Afzal Ali Afzal

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Ali Afzal →

Religion Shayari Collection

Shers of religion shayari collection.

All Religion Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling