aaj raat is qadar thaam lo | आज रात इस क़दर थाम लो

  - Amaan Pathan

आज रात इस क़दर थाम लो
साँस को साँस में गूँध दो

देख लेने दो चेहरे के नक़्श
इतनी जल्दी सनम मत करो

बाद मुद्दत के हम हैं मिले
आज की रात तो मत लड़ो

सौंप दो दिल मुझे एक बार
बात इतनी सी तुम मान लो

साथ जब मैं खड़ा हूँ सनम
ख़ौफ़ बिल्कुल न दिल में रखो

इनसे कुछ दिन का है राब्ता
ग़ैर को देखकर मत जलो

ख़ून से भर गया है क़फ़स
छोड़ दो या मुझे मार दो

आख़िरी जाम में ज़हर है
आख़िरी जाम जल्दी भरो

  - Amaan Pathan

More by Amaan Pathan

As you were reading Shayari by Amaan Pathan

Similar Writers

our suggestion based on Amaan Pathan

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari