humeen se door j | हमीं से दूर जाना चाहता है

  - Prashant Arahat

हमीं से दूर जाना चाहता है
तभी वो पास आना चाहता है

नई दुनिया बनाई है वहाँ पर
वही मुझको दिखाना चाहता है

चुराता आज है नज़रों से नज़रें
किसी सच को छुपाना चाहता है

जफ़ा की सब हदों को तोड़कर भी
वफ़ादारी निभाना चाहता है

परिंदा रह नहीं सकता अकेले
नया वो भी ठिकाना चाहता है

  - Prashant Arahat

Parinda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Arahat

As you were reading Shayari by Prashant Arahat

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Arahat

Similar Moods

As you were reading Parinda Shayari Shayari