bichhad jaayen to dil waalon kii chaahat aur badhti hai | बिछड़ जाएँ तो दिल वालों की चाहत और बढ़ती है

  - Arohi Tripathi

बिछड़ जाएँ तो दिल वालों की चाहत और बढ़ती है
अगर तुम पास आ जाओ मोहब्बत और बढ़ती है

तुम्हारा सामने रहना मुझे अच्छा भला कर दे
तुम्हारा नाम लेने से इबादत और बढ़ती है

हमेशा ख़ुश रहो तुम बस दुआ करती रहूँगी मैं
ख़ुशी होंठों पे आ जाए तो क़ीमत और बढ़ती है

तुम्हारी आँख के आँसू हमारी मौत का मंज़र
ख़यानत 'इश्क़ में हो तो शिकायत और बढ़ती है

  - Arohi Tripathi

Maut Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading Maut Shayari Shayari