khoon men ye ubaal kaisa hai | ख़ून में ये उबाल कैसा है

  - Arohi Tripathi

ख़ून में ये उबाल कैसा है
उसने पूछा है हाल कैसा है

क्या बता दें उसे परेशानी
मत ही पूछो जवाल कैसा है

जानता हूँ बनावटी रंगत
'इश्क़ का ये गुलाल कैसा है

जी रही हूँ अज़ीयतों में मैं
यार जीना कमाल कैसा है

कौन से आप अच्छे हैं हज़रत
एक हम से मलाल कैसा है

साथ तुमने कभी दिया है क्या
फिर ये मुझ सेे सवाल कैसा है

एक क़िस्सा सुनाऊँ ख़्वाबीदा
'इश्क़ का ये मिसाल कैसा है

  - Arohi Tripathi

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari