प्रीत ने आख़िर कुछ ऐसे हैरान किया

रफ़्ता रफ़्ता आदम से इंसान किया

दुनिया ने हर बार सिखाया शातिर बन
बस उस की दो आँखों ने नादान किया

वो गंगा थी, हम को साथ में होना था
सो ख़ुद को बस जीते जी शमशान किया

यूँ देखो तो क्या है ख़ुदा बस पत्थर है
इक मीरा ने पत्थर को भगवान किया

वो जाते जाते कहने से रुक सकता था
मैं ने ही मुँह फेरके हिज्र आसान किया

— Beybaar

More by Beybaar

Other ghazal from the same pen

See all from Beybaar →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling