'ishq saccha jo kar ga.e honge | 'इश्क़ सच्चा जो कर गए होंगे

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

'इश्क़ सच्चा जो कर गए होंगे
वो तो बे-मौत मर गए होंगे

आपने कुछ नहीं किया होगा
हम तो यूँँ ही बिखर गए होंगे

बे-ख़बर आए थे जो महफ़िल में
साथ लेकर ख़बर गए होंगे

याद भी कोई अब नहीं आता
ज़ख़्म भी अब तो भर गए होंगे

शख़्स वो ठीक कह रहा होगा
बात से हम मुकर गए होंगे

हाल सुनकर मिरा वो भी शायद
लौट कर चश्म-तर गए होंगे

ज़ुल्म है जिस तरह किया ख़ुद पर
ख़ून में अपने तर गए होंगे

दर्द हद से गुज़र गया होगा
दर्द से हम गुज़र गए होंगे

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Mehfil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

As you were reading Shayari by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Writers

our suggestion based on Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Moods

As you were reading Mehfil Shayari Shayari