सोने का गर हिरन नहीं होता
राम सा कोई धन नहीं होता
राम राजा बनें मगर वन से
बिन सिया के गमन नहीं होता
काम मेरा हो राम नाम तिरा
बद-गुमानी जतन नहीं होता
राम की पादुका हों सर पे तो
ताज रखने का मन नहीं होता
आप सरकार राम भक्त नहीं
वरना झूठा वचन नहीं होता
— Chetan















