बात करने से फ़ाइदा तो हो

आप के साथ कुछ भला तो हो

मैं उसे भी गले लगा लूंगा
इश्क़ जैसी हसीं वबा तो हो

कुछ मुयस्सर न हो भले हम को
कम से कम हिस्से में अना तो हो

तोड़ भी देगें गर ये दरवाज़ा
किस तरफ़ जाना है पता तो हो

हम दुआ पे भरोसा कर लेंगे
सुनने वाला कोई ख़ुदा तो हो

— Daksh Sharma

More by Daksh Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Daksh Sharma →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling