jaate-jaate vo nishaani de gaya | जाते-जाते वो निशानी दे गया

  - Dharamraj deshraj

जाते-जाते वो निशानी दे गया
मेरे ज़ख़्मों को जवानी दे गया

साथ उसके ही गईं सारी ख़ुशी
मेरे अश्क़ों को रवानी दे गया

शुक्रिया सौ मर्तबा उस यार का
ज़ीस्त को मेरे जो मानी दे गया

वक़्त बेहद ही बुरा जाते हुए
बरक़तें पर आसमानी दे गया

यूँँ जिओ मरने पे दुनियाँ ये कहे
मौत को भी ज़िंदगानी दे गया

ख्बाब ख़ुशियों का भला आया मुझे
याद कुछ अपनी सुहानी दे गया

बाद मरने के जहाँ बोले 'धरम'
अपने ग़म की तर्जुमानी दे गया

  - Dharamraj deshraj

Death Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Death Shayari Shayari