auron ne jee bhar kiya barbaad mujhko | औरों ने जी भर किया बरबाद मुझको

  - "Dharam" Barot

औरों ने जी भर किया बरबाद मुझको
आप ही से होना था आबाद मुझको

हिज्र का कोई इरादा भी नहीं है
क़ैद करके मत करे आज़ाद मुझको

बंदगी इक नाम की करता रहूँगा
'इश्क़ में इक दिन मिलेगी दाद मुझको

वास्ते हाज़िर रहूँगा आप के मैं
आप कर सकते कभी भी याद मुझको

मेरी ग़ज़लों को जभी वो गुनगुनाती
लग रहा था दे रही है साद मुझको

  - "Dharam" Barot

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari