diya hai ghaav par achha laga tha | दिया है घाव पर अच्छा लगा था

  - "Dharam" Barot

दिया है घाव पर अच्छा लगा था
लिया था मान तो बोसा लगा था

बहानेबाज़ करता था बहाने
था झूठा पर मुझे सच्चा लगा था

न जाने खेल क्या क्या जानती थी
खिलाड़ी भी उसे कच्चा लगा था

चला था छोड़ कर मँझधार पर साथ
सिखाया तैरना ऐसा लगा था

बुराई सामने कर दी थी मैंने
बताए आपको कैसा लगा था

उड़े थे होश आईना भी तोड़ा
धरम ख़ुद को बुरा इतना लगा था

  - "Dharam" Barot

Mazhab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Mazhab Shayari Shayari